सतना:नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदनगढ (कूंची) में पराली से घरों में आग लगने की दुर्घटना स्थल का मौका मुआयना किया। रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्यमंत्री सोहावल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पडरौत के चंदनगढ पहुंची।
वहां उन्होंने अग्नि दुर्घटना से पीडित जनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। प्रभावितों को त्वरित राहत सुनिश्चित करने एसडीएम रघुराजनगर ग्रामीण एलआर जांगडे को 15 दिवस के भीतर घटना से प्रभावित संपतियों का विस्तृत आंकलन रिपोर्ट तैयार कर आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अनुसार राहत सहायता राशि वितरण करने के निर्देश दिये।
