जबलपुर:शहर की सुंदरता में बाधक बन रहे रेड स्पॉट (पान-गुटखे की पीक के दाग) और येलो स्पॉट (खुले में मूत्र विसर्जन वाले स्थान) को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सोमवार को संभाग क्रमांक 3 एवं 4 के अंतर्गत क्रमश: गौरीघाट एवं छोटी लाइन फाटक क्षेत्र में एक विशेष सफाई एवं धुलाई अभियान चलाया गया। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों और सार्वजनिक दीवारों पर जमी गंदगी और दाग-धब्बों को जेटिंग मशीनों और स्वच्छता कर्मियों की सहायता से पूरी तरह साफ किया गया। सफाई के बाद इन स्थानों को सुंदर बनाने के लिए पेंटिंग या सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं, ताकि दोबारा वहाँ गंदगी न हो।
दीवारों-डिवाईडरों को गंदा न करने का दिया संदेश
अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या गंदगी फैलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए शहर को स्वच्छ रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। नगर निगम के इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक दीवारों और डिवाइडरों को गंदा न करें। स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दूसरों को भी प्रेरित करें। रेड एवं येलो स्पॉट मुक्त जबलपुर बनाने में निगम का सहयोग करें
