मझगवां रेलवे स्टेशन पर कामायनी की टक्कर से वृद्ध की मौत

सतना:सतना-मानिकपुर रेलखण्ड पर मझगवां रेलवे स्टेशन पर दोपहर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब ट्रेन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन कामायनी एक्सपे्रस ट्रेन जैसे ही मझगवां स्टेशन से गुजरी वैसे ही अचानक एक व्यक्ति की इंजन से जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना को देखते हुए लोको पायलट द्वारा ट्रेन को रोकते हुए जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी गई.

जिसके आधार पर स्टेशन प्रबंधन द्वारा मझगवां थाना पुलिस को घटना के संबंध में मेमो जारी किया गया. प्राप्त मेमो के आधार पर मझगवां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया. लेकिन आस पास मौजूद कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं सका. लिहाजा पुलिस द्वारा शव को अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 60-65 वर्ष के बीच है. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल्दबाजी में रेल की पटरी पार करने के दौराव वृद्ध की टक्कर ट्रेन से हो गई.

Next Post

छत से गिरे युवक की मौत

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत ग्राम जटवा में छत से गिरे युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रंजीत यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम जटवा थाना पनागर, छत से गिर गया. जिसे चोटों के कारण पनागर से रिफर होने से उपचार पर भतीजे मनीष […]

You May Like