छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से संपन्न हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।

Next Post

अमेरिका के एरिज़ोना प्रांत में हवाई अड्डे के रनवे पर दो जेट विमानों की टक्कर में एक की मौत

Tue Feb 11 , 2025
लॉस एंजेल्स, 11 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत एरिज़ोना में स्कॉट्सडेल हवाई अड्डे के रनवे पर दो जेट विमानों की आपस में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये हैं। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका […]

You May Like