राशिफल-पंचांग: 27 जून 2026

पंचांग 27 जून 2026:-

रा.मि. 06 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी शनिवासरे रात 12/35, अनुराधा नक्षत्रे रात 10/54, साध्य योगे दिन 2/4, कौलव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- शनि प्रदोष व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 27 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, पद एवं स्थान परिवर्तन के योग हैं, शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा, भौतिक सुख प्राप्त होगा, उत्तरदायित्वों को सम्हालने की आवश्यकता है, वर्ष के मध्य में व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, यात्रा से कष्ट होगा, वर्ष के अन्त में विवाद एवं मतभेद हो सकते हैं, आय में सुधार होगा, भाईयों का सहयोग रहेगा.

मेष और वृश्चिक वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे, भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, पद एवं प्रभाव बना रहेगा.

————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 27 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा. स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा. प्रवास का शौकीन होगा.

————————————————-

मेष– संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होने के योग हैं. लेखन, अध्ययन के प्रति रूचि रहेगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ– अज्ञात भय एवं चिन्ता रहेगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा. इच्छा के अनुसार कामकाज की अधिकता रहेगी. निजी दायित्व बढ़ेंगे.

मिथुन– जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होगा. शत्रुओं का पराक्रम बढ़ेगा. कामकाज की अधिकता रह सकती है. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

कर्क– खानपान की अनियमितता बनी रहेगी. शारीरिक कष्ट होगा. जोखिम कार्यो में उत्साह बना रहेगा. जधनु, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे.

सिंह– मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. विशिष्टजनों से समाचार मिलेगा. नये कार्यो में उत्साह बना रहेगा. जधनु, जायजाद के कार्य लाभदायक रहेंगे

कन्या– आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी. माता पिता का सुख मिलेगा. दायित्वों की पूर्ति होगी. पद, प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी.

तुला– स्थायी एवं अन्य साधनों की प्राप्ति होगी. सामाजिक प्रभाव रहेगा. मित्रों एवं अधिकारियों की मदद मिलेगी. रचनात्मक कार्य बनेगा.

वृश्चिक– आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी. दैनिक कार्य में व्यवधान आ सकता है. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. दूरगामी परिणाम सामने आ सकता है.

धनु– शासकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा. इच्छानुसार सभी कामकाज बनेंगे. दूरगामी परिणाम आपके पक्ष में होंगे. साहसिक पराक्रम बना रहेगा. लाभ होगा.

मकर– मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी. विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा. नवीन कार्यों के प्रति सचेत रहें. मित्र वर्ग संतुष्ट रहेंगे. संयम से कार्य करें

कुम्भ– पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सामाजिक सेवा में वृद्धि होगी. दूर की यात्रा होगी.

मीन– सुख सुविधाओं में विघ्न बाधा उपस्थित होगी. प्रियजनों के कारण पीड़ा हो सकती है. व्ययभार बढ़ेगा. निजी कामकाज बनेगा. धैर्य से कार्य करें.

————————————————-

व्यापार-भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी के भाव में तेजी होगी. पीतल, तांबा, लोहा, शेयर, रूई, कपास, सन, जूट, पाट, बारदाना में तेजी होगी. हल्दी, सौंप, मिर्च, मजीट में तेजी का योग है. भाग्यांक- 7110 है.

————————————————-

Next Post

राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी चुनौती बढ़ता नशा

Sat Jun 27 , 2026
किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है. वही शक्ति यदि नशे की गिरफ्त में आने लगे तो यह केवल सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र निर्माण के लिए गंभीर चुनौती बन जाती है. शुक्रवार को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय नशा एवं मादक पदार्थ […]

You May Like