सिंगरौली: बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग पर चमेली मोड़ के आगे सत्य साई इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और नदी में गिरते-गिरते बच गया। गनीमत रही कि रास्ते में खड़े एक पेड़ ने हाईवा को सहारा दे दिया, जिससे वाहन नदी में गिरने से बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात रही कि किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि बैढ़न-बरगवां मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं।
