दुबई, 16 नवंबर (वार्ता) बाली में हुई बैठक के दौरान आईसीसी ने पुष्टि की है कि एलए28 ओलंपिक्स के लिए क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंटों की मेज़बानी बांग्लादेश और अमेरिका करेंगे, अपनी इस बैठक में गवर्निंग बॉडी ने 2035 के अंत तक के लिए आईसीसी के मुख्य पुरूष टूर्नामेंटों के लिए विंडो भी निर्धारित किया।
इस रिलीज़ में पुष्टि की गई कि एलए28 के लिए पुरुषों के क्वालिफ़ायर की मेज़बानी बांग्लादेश करेगा और यह टूर्नामेंट 2028 में 5 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक खेला जाएगा। जबकि एलए28 के लिए महिलाओं के क्वालिफ़ायर मुक़ाबलों की मेज़बानी अमेरिका करेगा और यह टूर्नामेंट 2028 में 26 फ़रवरी से 5 मार्च तक खेला जाएगा।
यह टूर्नामेंट एलए28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम चरण होगा। दोनों क्वालिफ़िकेशन टूर्नामेंट में चार-चार टीमों के दो ग्रुप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 13 मुक़ाबले खेले जाएंगे। हर टीम अपने ग्रुप में तीन अन्य टीमों के ख़िलाफ़ एक मुक़ाबला खेलेगी और अपने ग्रुप की विजेता टीम फ़ाइनल में प्रवेश करेगी। फ़ाइनल जीतने वाली टीम को एलए28 में प्रवेश मिल जाएगा।
