
बागली। क्षेत्र की सबसे चर्चित डाक कावड़ यात्रा जिसमें 41 कावड़यात्री श्रद्धालु शामिल रहे 700 किलोमीटर की अमरकंटक से बागली भोमिया जी तक की दूरी महज 3 दिन में पूरी करके मुकाम पर आ गई जबकि यात्रा का आगमन 12 अगस्त को होना था। दिन-रात चली है यात्रा अपने आप में अनूठी यात्रा रही यात्रा संयोजक केदार पाटीदार ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी कावड़ यात्री स्वस्थ रहे और प्रत्येक कावड़ यात्री लगभग 40 से 45किलोमीटर तक दौड़े हैं। यहां तक की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर भी कावड़ लेकर चला विधायक द्वारा दिए गए लेटर की वजह से वाहन का कहीं भी टोल टैक्स नहीं लगा यात्रा के रास्ते में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष कन्नौद वाले बृजेश पंचोली द्वारा यात्रा मे शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए दूध रबड़ी और फल फ्रूट का नाश्ताकरवाया सोमवार को यात्रा का भोमिया जी पहुंचने पर स्वागत किया गया जब तक जल अभिषेक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तब तक प्रत्येक कावड़ यात्री के हाथ में जब-जब भी यह कावड़ रही वह दौड़ते ही रहे उनके पैर नहीं थमे
