शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावी छात्र पुरस्कृत

खुजनेर। नगर के शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. बच्चों द्वारा संदेशात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई.

बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए आगामी शिक्षा, परीक्षा एवं सफल जीवन के बारे में अहम जानकारी दी गई. बच्चों द्वारा दी गई संदेशात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियों ने खासा आकर्षित किया. प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया. संस्था के संरक्षक मार्गदर्शक कमल किशोर शर्मा, सचिव रमेशचंद्र जोशी, राधेश्याम नागर, वरिष्ठ शिक्षक आनंद जोशी, महेंद्र शर्मा, कुलदीप गुप्ता, श्री नामदेव, धर्मेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.

Next Post

बिजली विभाग द्वारा रखी गई डीपी में ब्लास्ट से गेंहू की फसल में लगी आग

Tue Feb 17 , 2026
बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम मदनी में बिजली विभाग द्वारा रखी गई ,डीपी में अचानक विस्फोट हो गया । जिससे आग फैलकर पास ही गेहूं की फसल में लग गई । वह तो ग़नीमत रही कि किसानों के घर आजू-बाजू थे तो उन्होंने तत्काल अपनी सिंचाई मोटरों को चालू करके फसल एवं […]

You May Like