
इंदौर. बिजासन इलाके में वन विभाग ने शनिवार सुबह वन भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की. कक्ष क्रमांक 277 में टीम पहुंची और मौके पर मौजूद अतिक्रमण को हटाकर जमीन को वन विभाग के कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व अमला भी मौजूद रहा.
वन विभाग को बिजासन बीट के इस हिस्से में वन भूमि पर कब्जे की जानकारी मिली थी. इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार सुबह टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कब्जे वाले हिस्से को खाली कराया. कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हो गई. वन भूमि पर किसी को भी कब्जा करने की अनुमति नहीं है. विभाग ने ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी…
बिजासन के कक्ष क्रमांक 277 में वन भूमि पर कब्जे की जानकारी मिली थी. जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाया और जमीन वन विभाग के सुपुर्द कर दी है. वन भूमि पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
संगीता ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी, इंदौर
