चोरी की गाड़ियां खरीदकर पार्ट्स बेच रहे थे कबाड़ी, 12 इंजन बरामद

 

इंदौर. चोरी की गाड़ियां खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने वाले दो कबाड़ियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. दौलतगंज रानीपुरा स्थित दुकान की तलाशी में 12 इंजन और दोपहिया वाहनों के अन्य पार्ट्स मिले हैं. इनमें तीन इंजनों के नंबर घिसे हुए थे. बरामद सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है.

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दुकान संचालक अल्ताफ अंसारी उम्र 49 साल और अरशद अंसारी उम्र 25 साल चोरी की गाड़ियां खरीदकर उन्हें काटने के बाद इंजन और दूसरे सामान अलग अलग बेचते हैं. पहचान छिपाने के लिए इंजनों के नंबर भी मिटा देते हैं. सूचना पर शनिवार को टीम ने दुकान पर दबिश दी. तलाशी के दौरान पुलिस को इंजन और वाहनों के पार्ट्स मिले. दोनों आरोपी इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी चोरी की गाड़ियां कहां से खरीदते थे और उनके पार्ट्स किन लोगों को बेचते थे. इसके अलावा इस कारोबार में इनके साथ और कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की गाड़ियों के स्रोत और पार्ट्स खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है. इससे चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है.

चोरी के नेटवर्क की जांच…

दौलतगंज की दुकान से 12 इंजन और दोपहिया वाहनों के पार्ट्स मिले हैं. तीन इंजनों के नंबर घिसे हुए थे. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि चोरी की गाड़ियां उन्हें कौन उपलब्ध कराता था और पार्ट्स आगे कहां बेचे जाते थे.

राजेश त्रिपाठी, डीसीपी क्राइम

Next Post

प्रशिक्षण के बाद चौराहों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, संभाली यातायात व्यवस्था

Sun Aug 9 , 2026
इंदौर. यातायात व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाने के लिए एनसीसी कैडेट्स भी चौराहों पर नजर आए. यातायात पुलिस ने 9 एमपी बटालियन के कैडेट्स को पहले ट्रैफिक संचालन का प्रशिक्षण दिया. इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस के साथ यातायात संभाला और […]

You May Like