इंदौर:संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के लीज एग्रीमेंट संपादित कराए जाने हेतु बुधवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दुकानदारों से लीज एग्रीमेंट सम्पादित कराए गए और इस कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की गई।
बताया गया कि गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की समस्त आवंटित दुकानों की किराया वसूली को डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। शिविर में माफी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री कल्याणी पाण्डे एवं उपायुक्त श्रीमती शैली कनास मौजूद रहीं।
