अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स की फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी

मुंबई, 29 जनवरी (वार्ता) अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स की आने वाली फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स मिलकर दर्शकों के लिये एक फिल्म ला रहे हैं, जिसे इम्तियाज़ अली ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म को अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फ़िल्म्स और मोहित चौधरी ने प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। कहानी आज के दौर की है, जो रिश्तों की गहराई को आसान और दिल छू लेने वाले तरीके से दिखाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में फिर से ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज़ अली की टीम साथ आई है, जिन्होंने पहले भी कई यादगार गाने दिए हैं। इम्तियाज़ अली ने कहा, यह एक ऐसी कहानी है जो दिल को छू जाएगी और लंबे समय तक याद रहेगी।

Next Post

पटना में डिलीवरी बॉय निकला स्कूल का पुराना दोस्त, वीडियो ने छेड़ी गरिमा और गिग वर्क पर बहस

Thu Jan 29 , 2026
पटना। एक महिला द्वारा बनाए गए 35 सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में महिला अपने स्कूल के पुराने सहपाठी को पिज़्ज़ा डिलीवरी राइडर के रूप में पहचानती है और उससे स्कूल के दिनों व उस समय बनाए गए उसके मोटिवेशनल रील्स को लेकर […]

You May Like