भीमकुंड में मिला अज्ञात शव सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

छतरपुर:जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भीमकुंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बक्सवाहा तहसीलदार भरत पांडे और बाजना थाना प्रभारी अयोध्या प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।कुंड की अत्यधिक गहराई के कारण शुरुआती प्रयासों में कांटे की मदद से शव बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय पुलिस के प्रयास विफल होने के बाद SDRF टीम को बुलाया गया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव और अधिक गहराई में चला गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को SDRF टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ कर जांच की जा रही है।गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले भी भीमकुंड में एक युवक डूब गया था, जिसका शव आज तक बरामद नहीं हो पाया। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए हाल ही में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई थी।इसके बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील पर्यटन स्थल पर निगरानी और सुरक्षा के और मजबूत इंतजाम किए जाएं।

Next Post

सारनी में किरायेदार या मजदूर की जानकारी छुपाई, तो होगी कानूनी कार्रवाई; पुलिस ने जारी किए आदेश

Fri May 29 , 2026
सारनी:थाना सारनी पुलिस ने क्षेत्र के होटल संचालकों, ठेकेदारों और मकान मालिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बाहर से आकर किराये पर रहने वाले व्यक्तियों, मजदूरों तथा होटलों में ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से थाना में उपलब्ध कराई जाए। पुलिस प्रशासन […]

You May Like

मनोरंजन