
रीवा। शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता एक और वीडियो सोशल मीडिया में एक बार फिर वायरल हुआ है. वायरल हुआ यह वीडियो शहर के समान थाना क्षेत्र में स्थित ओवर ब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है. विडियो में एक बुलेट सवार युवक को कुछ युवक सडक़ के बीच दौड़ा-दौड़ा कर पीटते नजर आ रहे हैं.
फिलहाल सडक़ के बीच हुई मारपीट की यह घटना एक कार सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इधर पुलिस ने भी वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है. पुलिस की माने तो मामला दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद का है, जिसमें शराब पीने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में मारपीट की है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. बता दे की रीवा में इन दोनों मारपीट की घटनाओं के वायरल हो रहे वीडियो पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं. हाल ही में शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सांई मंदिर के समीप हुई मारपीट की घटना के बाद दूसरा मामला शहर के समान थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है जहां सडक़ के बीचो-बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि बाइक सवार को किस तरह से घेरकर उस पर बेरहमी पूर्वक ना सिर्फ बेल्ट और डंडे बरसाए जा रहे हैं बल्कि जान बचाकर भाग रहे युवक को सडक़ के बीच आरोपी दौड़ा-दौड़ा कर पीटते भी नजर आए हैं. हालांकि यह मामला रात में ही थाने पहुंच चुका है जिसके बाद वायरल हुए विडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. शहर के समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया है कि मारपीट की यह घटना दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का है जिन्होंने शराब पीने के बाद एक दूसरे के साथ मारपीट की है.