
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में दमोह यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग व प्रवर्तन अभियान चलाया. अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर बुलेट में लगाए गए मोडिफाइड अवैध साइलेंसर और तेज प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और लोगों को परेशान करने वाले वाहनों पर लगातार चालानी कार्रवाई जारी रहेगी.आम जनता से भी नियमों का पालन करने की अपील की गई है.ज्वाइन करते समय नवभारत ने पुलिस अधीक्षक से पूछा था कि क्या इंदौर की तरह दमोह में भी बुलेट के तेज आवाज वाले साइलेंसर निकलवाए जाएंगे। इस पर एसपी ने कहा था कि निश्चय तौर पर यह कार्रवाई की जाएगी।
उसी क्रम में रविवार से दमोह में कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 7 बुलेट से तेज आवाज वाले साइलेंसर निकलवाकर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि शहर में शोर प्रदूषण रोकने और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
