27 को वीर सावरकर मेले में कवि सम्मेलन होगा,11 कवि सम्मानित होंगे

ग्वालियर। वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर 27 एवं 28 मई को वीर सावरकर मेला हिंदू महासभा एवं नगर पालिका निगम के सहयोग से रजत वर्ष महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा जिसमें 27 मई को सुबह 6:30 बजे निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा । सायं काल 7 बजे से महिला कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं बच्चों के वेशभूषा फैंसी ड्रेस धार्मिक, राष्ट्रीय, क्रांतिकारी बलिदानियों के स्वरूप में होगी। साथ ही धार्मिक क्रांतिकारी राष्ट्रीय गीतों पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। तैयारी बैठक का संचालन रामबाबू सेन ने किया। आभार योगेंद्र दीक्षित ने माना। 27 मई को रात्रि 8:30 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है । कवि सम्मेलन में 11 कवियों को सम्मानित किया जाएगा।जिसमें डॉक्टर सुनील त्रिपाठी निराला ( राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ), वैभव दुबे झांसी, हेमंत शर्मा किटौरा ,डबरा, श्यामवीर परमार धौलपुर, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित लहार, सत्येंद्र सिंह बबेडी भिंड, राजीव सक्सेना राज लहार राघव शर्मा भिंड, धर्मपाल मधुकर, विपिन तोमर मुरैना, आकाश शर्मा अर्चित ग्वालियर मुख्य हैं। उपरोक्त कवि अपनी रचना पाठ से सावरकरवादियों को अभिभूत करेंगे।

Next Post

सीबीएसई के रिजल्ट के बाद छात्र ने की आत्महत्या

Thu May 14 , 2026
शिवपुरी। सीबीएसई 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दो विषयों में पूरक आने से परेशान था। यह घटना शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा इलाके में हुई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आर्यभान सिंह सिसौदिया पुत्र […]

You May Like