सीबीएसई के रिजल्ट के बाद छात्र ने की आत्महत्या

शिवपुरी। सीबीएसई 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दो विषयों में पूरक आने से परेशान था। यह घटना शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा इलाके में हुई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय आर्यभान सिंह सिसौदिया पुत्र धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया के रूप में हुई है। उसने इसी वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आर्यभान के दो विषयों में पूरक आई थी। परिणाम देखने के बाद वह घर की तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने पहुंचे, तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के सदस्य तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

देहात थाना पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम से तनाव में आने की बात सामने आई है।

Next Post

रेत-गिट्टी क्रेशर प्लांट पर दर्दनाक हादसा, मज़दूर का हाथ कटा

Thu May 14 , 2026
शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के अमोल क्षेत्र स्थित रेत-गिट्टी क्रेशर प्लांट पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां काम करते वक्त पारागढ़ निवासी 27 वर्षीय धीरज आदिवासी का हाथ मशीन में फंस गया और पूरा हाथ कंधे तक उखड़ गया। मशीन की सफाई के दौरान बिना जांच किए मशीन चालू कर दी गई। […]

You May Like