जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेम सागर चौकी के पीछे बदमाश ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक संजीव कैथवास 41 वर्ष निवासी प्रेमसागर चौकी के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है।
बीती रात अपने घर के बाहर बैठा था तभी समीर वंशकार आकर शराब पीने के लिये रुपये माँगने लगा, पैसे देने से मना करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया और भागने लगा। भागते हुये एक गाडी वाले करन चौधरी से टकरा गया और करन चौधरी को भी चाकू से हमला कर माँथे में चोट पहुंचा दी और भाग गया।
