जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बम्हनौदा रोड में कार ने पैदल जा रहे दो श्रमिकों को टक्कर मार चोट पहुंचा दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक गोवर्धन चौधरी 24 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साथी कस्तूर मरावी, तुलसी चौधरी, शिवराज मरावी के साथ मजदूरी करने के लिये, बम्हनौदा आये थे.
मजदूरी करके अपने घर पैदल वापस लौट रहे थे, बम्हनौदा रोड़ पनागर में पहॅुचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एफ ए 2770 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पैदल चल रहे तुलसी चौधरी, शिवराज मरावी को टक्कर मार दिया जिससे दोनों को हाथ पैर में चोटें आ गई।
