ग्वालियर। सिन्धिया कन्या विद्यालय में विद्यालय संस्थापिका स्व. विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में आज 3 नवम्बर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्जन वाइस एडमिरल डॉ. आरती सरीन (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहेंगी।वे सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की पूर्व महानिदेशक एवं इस पद पर आसीन होने वाली भारत की प्रथम महिला हैं।इस अवसर पर विद्यालय संचालक मंडल के सदस्य, अतिथिगण तथा छात्राओं के अभिभावकगण उपास्थित रहेंगे। समस्त कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में होंगे।अतिथियों का विद्यालय परिसर में सांय 5 बजे आगमन होगा।
इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की हैड गर्ल श्रुति चतुर्वेदी के अभिभावकों द्वारा प्रातः 10 बजे होगा।अभिभावकगण द्वारा प्रदर्शनी तथा कार्निवाल भ्रमण किया जाएगा।मर्चैंडाइस सेल होगा। राजमाता विजया राजे सिंधिया, जीवाजी राव सिंधिया, माधव राव सिंधिया, तथा राजमाता माधवी राजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पण किया जाएगा। प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत विजया अवार्ड की घोषणा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाला गीत, ऑर्केस्ट्रा, फाउंडर्स डांस ड्रामा द डे द अर्थ स्टूड स्टिल प्रस्तुत होंगे। धन्यवाद ज्ञापन हेड गर्ल श्रुति चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।
इस वर्ष का विजया अवार्ड डॉ. ऋचा जगताप को विजया राजे सिंधिया अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस स्कूल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्कूल की संस्थापक राजमाता विजया राजे सिंधिया की याद में स्थापित किया गया है। है। इस वर्ष, 1992 बैच की छात्रा डॉ. ऋचा जगताप को यह पुरूस्कार दिया जा रहा है। डॉ. ऋचा जगताप एक प्रतिष्ठित स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ तथा रिप्रोडक्टिव मेडिसिन कंसल्टेंट हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वे आर्ट फर्टिलिटी क्लिनिक्स में मेडिकल डायरेक्टर एवं रिप्रोडक्टिव मेडिसिन कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।
