
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत नई बस्ती झंडा चौक में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तो भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सिहोदा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
रांझी पुलिस ने बताया कि श्रीमती वंदना विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी नई बस्ती झंडा चौक सुभाषनगर थाना रांझी ने घर पर जहरीली वस्तु सेवन कर लिया। देवर प्रकाश विश्वकर्मा द्वारा इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के महिला की मौत हो गई। इसी प्रकार भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोविंद पटेल 52 वर्ष निवासी ग्राम सिहोदा ने सूचना दी कि उसका लड़का दीपक पटैल शराब पीने का आदी है, सुबह लगभग 6-30 बजे शराब पीकर कमरा बंद कर काले रंग का बिजली के वायर से फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
