
पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ते तेंदुआ एवं शेरों की संख्या के कारण आसपास निवासरत गांव के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिनौता एनएमडीसी मझगुवा निवासी महादेव सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बतलाया कि विगत दिवस की रात्रि को लगभग 3 बजे एक तेंदुआ मकान के अंदर प्रवेश कर गया और घर के अंदर वाड़ा में बंधी दो नग गाय का शिकार कर मार डाला है । किसान ने बताया कि इस संबंध में घटना की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई है। किसान ने मुआवजे की मांग की है।
