
पन्ना। गांजा और जुआ के लिए बदनाम सलेहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर से ही सही, लेकिन कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार-शनिवार की रात कस्बे में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गंज में हनुमान मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतीष चौरसिया (44) सहित चार लोगों को पकड़ा गया। अन्य आरोपियों में पुष्पेंद्र चौरसिया (35), धीरेंद्र चौरसिया (46) और रामभगत चौरसिया शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
