ट्रैफिक सिग्नल बंद, मेनुअल संकेत देने वाली पुलिस गायब


चौराहों में मची अफरा- तफरी, यातायात व्यवस्था ठप

जबलपुर: ट्रैफिक सिग्नल बंद होने पर यातायात पुलिस को हाल ही में मैन्युअल अभ्यास कराया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे और चौराहों पर धमाचौकड़ी ना मचे। लेकिन हाथ से यातायात व्यवस्था बनाने और मैनुअल संकेत देने वाली पुलिस चौराहे पर से गायब रहती है। सोमवार को जब शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों तीन पत्ती और ब्लूम चौक पर सिगनल बंद थे, तब यातायात का संचालन करने के लिए यह संकेत देने वाली यातायात पुलिस गायब थी।

दोनों चौराहों के सिगनल पड़े थे बंद
सोमवार को तीन पत्ती चौक और ब्लूम चौक पर लगे सिगनल बंद पड़े हुए थे। जिसके कारण चौराहों पर वाहनों की धमाचौकड़ी मची हुई थी। चौराहे पर चारों तरफ के वाहन आने से दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी, साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से लोग परेशान होते हुए नजर आए। परंतु दोनों ही चौराहे पर यातायात बल मौजूद नहीं था।
मेनुअल अभ्यास- प्रशिक्षण का नहीं हो रहा उपयोग
हाल ही में यातायात पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक सिगनल बंद होने एवं ट्रैफिक सिग्नल न लगा होने पर चौराहों- तिराहों पर किस प्रकार हाथ से मेनुअल संकेत के माध्यम से यातायात को चलाया जाता है का अभ्यास कराया गया था। परंतु जब सिग्नल बंद होता है तब यह पुलिस कर्मी चौराहे पर मौजूद ही नहीं रहते हैं, जिसके चलते इनको दिए गए सभी प्रशिक्षण और अभ्यास ठंडे बस्ते में डले हुए हैं, जिसका उपयोग समय आने पर किया ही नहीं जा रहा है।

Next Post

प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों होंगे पुरस्कृत

Tue Jan 7 , 2025
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे पुरस्कृत कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न इंदौर:जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा. जनकल्याण, राजस्व और भिक्षावृत्ति अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी पुरस्कृत […]

You May Like

मनोरंजन