उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे पुरस्कृत
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
इंदौर:जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा. जनकल्याण, राजस्व और भिक्षावृत्ति अभियान के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी पुरस्कृत किये जाएंगे. जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आगामी 26 जनवरी तक आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा.
कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें. हर एक पात्र नागरिक को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास भी किया जाए. कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी.अहिरवार, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, ज्योति शर्मा, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
विभागों की रैकिंग में सुधार लाएं
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर की प्रगति की विभागवार समीक्षा की. बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में निराकरण में अधिकारी अपने-अपने विभागों की रैंकिंग में सुधार किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 50 दिन से अधिक की लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए.
उन्होंने इंदौर जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये चल रहे विशेष अभियान को गति प्रदान करने के निर्देश दिए
