बात-बात में हो एक विवाद, एक ने चाकू मारा तो दूसरे ने ईंट फेंकी

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में को दो अलग-अलग झगड़ों में दो लोग घायल हो गए. दोनों ही मामलों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जबकि दूसरे ने ईंट का टुकड़ा फेंककर मारपीट की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.पहली घटना कुलकर्णी का भट्टा इलाके की है, 30 वर्षीय सुमित कामले निवासी शीलनाथ कैम्प की रिपोर्ट पर आरोपी रोहित राजनवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सुमित ने बताया कि वह अन्नपूर्णा स्कूल के पास मिला, जहां रोहित ने पुरानी रंजिश के चलते उसे अश्लील गालियां दीं. मना करने पर उसने थप्पड़ मारने के बाद जेब से चाकू निकालकर सुमित के बाएं पैर की जांघ पर वार कर दिया, जिससे खून निकल आया. इसी तरह दूसरी घटना नंदा नगर पोस्ट ऑफिस के सामने की है. यहां फार्म बिचौली मर्दाना में रहने वाले 35 वर्षीय श्याम राठौर मजदूरी कर रहा था, तभी धनराज नामक व्यक्ति वहां आया और काम में दखल देने लगा.

जब श्याम ने उसे मना किया तो धनराज ने गालियां देने के बाद ईंट का टुकड़ा उठाकर फेंक दिया, जो श्याम के कान पर लगा और वह घायल हो गया. थाना प्रभारी रामदीन कानवा का कहना है कि परदेशीपुरा पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, दोनों घटनाओं की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

बच्चों से ब्लैकमेलिंग के आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 10 , 2025
टीकमगढ़: स्कूली छात्रों से मारपीट और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में कुल सात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिनमें से पांच नाबालिग हैं।कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया ने […]

You May Like

मनोरंजन