बच्चों से ब्लैकमेलिंग के आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़: स्कूली छात्रों से मारपीट और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में कुल सात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिनमें से पांच नाबालिग हैं।कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मयंक भरभूजा और हर्ष भारती के रूप में हुई है। शेष पांच आरोपी नाबालिग है, जिसके अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, दो छात्रों के अभिभावकों ने अलग अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं। शुक्रवार रात एक शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एक अन्य ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सात लड़कों का नाम शामिल था। शिकायत करने वाले नौवीं कक्षा के एक छात्र ने पुलिस को मोबाइल चैट के सबूत भी दिखाए, जिनमें आरोपियों द्वारा पैसे मांगने और मारपीट की धमकी दी गई थी।

Next Post

दूसरे के टिकट पर यात्रा कर रहे 35 यात्रियों से 1.23 लाख वसूले

Mon Nov 10 , 2025
इंदौर:पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की टीम ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे के नाम पर यात्रा कर रहे 35 यात्रियों से 1,23,550 का जुर्माना वसूला. यह कार्रवाई मुंबई सेंट्रल–इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन में टिकट जांच के दौरान की गई.7 नवंबर को मुम्बई से रवाना हुई इस […]

You May Like