
बागली।सभी शिव भक्तों को सावन के पहले सोमवार में मालवा के प्रसिद्ध शिवालय जटाशंकर देवास मुख्यालय से 63 किलोमीटर दूर एवं बागली तहसील मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत श्रेणी में स्थित भगवान शिव का अद्भुत शिवालय है। यहां पर प्राकृतिक रूप से पूरे वर्ष भर प्राकृतिक जलधारा द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक होता है। यही मंदिर परिसर में भगवान गणेश माता पार्वती भगवान श्री राम का परिवार राधा कृष्ण प्रतिमा सहित हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा विराजित है। हरियाली से आच्छादित इस स्थान पर वैसे तो वर्ष भर श्रद्धालु आते हैं लेकिन सावन के महीने में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है विशेष कर सावन सोमवार पर यहां पर लघु मेला लगता है। फूल प्रसाद के साथ-साथ कुछ छोटी-बड़ी दुकान भी यहां पर लगती है आकर्षक जटायु द्वार पर करते ही मंदिर का शिखर दिखाई देता है कुछ पेढ़ी उतारने के बाद व्हाट्सएप पुराना चंपा का पेड़ दिखाई देता है यहीं से मंदिर में प्रवेश होता है। मंदिर में आकर आत्मीय शांति मिलती है वर्ष में तीन बार यहां पर बड़े आयोजन होते हैं शिवरात्रि आंवला नवमी और डोल ग्यारस पर बड़े आयोजन होते हैं 14 जुलाई को सावन सोमवार पर भी श्रद्धालुओं की संख्या यहां पर हजारों में रही सुबह 5:00 से दर्शन शुरू हुई जो देर शाम तक चलते रहे
