न्यायाधीशगणों द्वारा किया गया बालकों को जागरूक

रीवा।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश सुधीर सिह राठौड व डॉ. श्रीमती अंजली पारे तथा न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में आदर्श उ.मा.वि. में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के मुख्य अतिथि सुधीर सिंह राठौड ने अपने उद्ववोधन में बालकों को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने, उनके मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करने और किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी. डॉ. श्रीमती अंजली पारे ने बच्चों को गुडटच एवं बैडटच के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं समीर कुमार मिश्र ने कहा कि अपने मन को भटकाव से बचाना है और ऐसा कार्य करना है जिससे हमारा परिवार हमारा समाज गौरवान्वित हो. उन्होने बालकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारे बताया. लीगल एड. डिफेस के असिस्टेट अनीश कुमार पाण्डेय ने विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी. स्वागत उद्ववोधन अधिवक्ता सुनील अग्रवाल द्वारा दिया गया. संचालन श्रीमती श्रुति पाण्डेय तथा आभार विद्यालय के डायरेक्टर सुभ्राशु पयासी द्वारा किया गया. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज पाण्डेय एवं सचिन गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र छात्राये उपस्थित रहे.

Next Post

विधानसभा समितियों की उपयोगिता और दक्षता पर चर्चा

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल।समिति प्रणाली की समीक्षा के लिये गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की पहली बैठक समिति के अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष नरेन्‍द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में आहूत की गई। बैठक में उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप […]

You May Like