भोपाल में कमर्शियल एक्टिविटी पर एक्शन, व्यापारियों ने सड़क पर निकाली नगर निगम की ‘अर्थी’

भोपाल: रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर कार्रवाई हुई… और इसके विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर आए।
सुबह करीब 9 बजे कोहेफिजा में चाय लीला कैफे समेत होटल, बुक शॉप और बेकरी पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। हालांकि, कई संचालकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद कर दिए।
इधर, भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ व्यापारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारी ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे लगाते हुए थाली, शंख और डमरू बजाते नजर आए। कुछ प्रदर्शनकारी नगर निगम की अर्थी लेकर भी पहुंचे।
वहीं, व्यापारी महासंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नवीन सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और व्यापारियों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की।
व्यापारियों ने साफ चेतावनी दे दी है—अगर सीलिंग की कार्रवाई नहीं रुकी, तो आंदोलन और तेज होगा। अब सवाल ये है… क्या सरकार व्यापारियों की मांग मानेगी, या भोपाल में ये विरोध और बड़ा रूप लेगा?

Next Post

उत्साह के साथ मनाया संस्कृत सप्ताह

Tue Sep 1 , 2026
बागली:संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिये प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण तृतीया तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है । संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ में संस्कृत विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षको ने नगर में भ्रमण कर नागरिकों को तिलक लगा कर संस्कृत दिवस की शुभकामना दी । […]

You May Like