बागली:संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिये प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल द्वादशी से भाद्रपद कृष्ण तृतीया तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है । संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ में संस्कृत विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षको ने नगर में भ्रमण कर नागरिकों को तिलक लगा कर संस्कृत दिवस की शुभकामना दी । विद्यालय द्वारा संस्कृत आधारित प्रेरणादायक सुक्तियों के पोस्टर प्रमुख स्थानों पर लगाये गये ।
श्रावण पूर्णिमा पर जटाशंकर तीर्थ पर श्रावणी उपाकर्म कर नवीन यज्ञोपवित धारण कर सप्तर्षियों का पूजन एवं हवन कर वैदिक आचार्यो एवं संतो का पूजन किया । आचार्य से रक्षा सूत्र बंधवा कर संस्कृत के संवंर्धन का संकल्प लिया ।
समापन समारोह में वेद पूजन के साथ संस्कृत के श्लोकों का गायन किया ।
इस अवसर पर प्राचार्य पं राकेश नागोरी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सभी आगामी जनगणना में संस्कृत को मातृभाषा या ज्ञात भाषा के रूप में अवश्य दर्ज कराये ।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में संस्था के पूर्व छात्रों सहित महंत श्री बद्रीदास जी सम्मिलित हुवे । विद्यालय के आचार्य पं सुनील दत्त जोशी , पं प्रकाश व्यास , पं ओम प्रकाश शर्मा , पं कनिष्क द्विवेदी , पं ललित तिवारी एवं पूजा सोनी ने भी संस्कृत के जीवन में महत्व को बताया । समापन समारोह में संकुल प्रभारी प्राचार्य वासुदेव जोशी , दशरथ शर्मा , सत्यनारायण व्यास, पं गोपाल शर्मा, पं चन्द्रशेखर जोशी , पं मुकेश शर्मा पं मुकेश तिवारी , सहित अनेक नागरिक सम्मिलित हुवे । कार्यक्रम का संचालन पं राकेश नागोरी ने किया एवं आभार पं सुनील दत्त जोशी ने माना ।
