अम्बेडकर जयंती पर शहर में 16 स्थानों पर हो रहे कार्यक्रम, 7100 वरिष्ठजनों का सम्मान, एक लाख लोगों के लिए शुरू हुआ भंडारा

ग्वालियर: संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर शहरभर में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आमजनों को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि अपने असंख्य योगदानों के माध्यम से बाबा साहब ने देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य पर स्थायी छाप छोडी है। हम उनके दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लें।
शहर में जहां जहां बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है, उन सभी स्थानों पर आज मंगलवार सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वरिष्ठजन महिला एवं पुरूषों का सम्मान एवं समता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया, विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने 7100 वरिष्ठजन महिला-पुरूषों का पुष्पमाला पहनाकर एवं श्रीफल व  वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। सभी स्थानों पर समता भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
कार्यक्रमों में विधायक डाॅ. सिकरवार, कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने आमजनों का संबोधित करते हुये कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त अस्पृश्यता, जातिवाद और असमानता के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय का अद्भुत प्रतीक है।
इन 16 स्थानों पर हो रहे कार्यक्रम
वार्ड क्रमांक 18 में अम्बेडकर पार्क दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 19 में जडेरूआ पिन्टू पार्क, वार्ड क्रमांक 21 में कबीर आश्रम विवेक नगर आसमानी माता मंदिर के सामने मेला के पास, वार्ड क्रमांक 22 में सुजाता बुद्ध विहार मरघट के सामने सुरेश नगर के पास थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में सरकारी मल्टी सुरेश नगर थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में चमडा कारखाना कबीर काॅलोनी के पास मुरार, वार्ड क्रमांक 23 में सखवार धर्मशाला गल्ला कोठार थाठीपुर, अजाक्स कार्यालय में थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 24 में डूडी की बगिया बुद्ध विहार सुरेश नगर, थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 28 में आनन्द नगर बजरिया थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 26 में तिकोनिया बगिया मुरार, वार्ड क्रमांक 60 में अम्बेडकर पार्क हुरावली, वार्ड क्रमांक 56 में सखी बाबा आश्रम देवनगर नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड क्रमांक 57 में अम्बेडकर भवन बीजासेन मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड क्रमांक 58 में पी.एम.एस हाॅस्टल हरिशंकरपुरम, अजाक्स कार्यालय में रेसकोर्स रोड आयोजित कार्यक्रमों में संविधान निर्माता अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं समता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
अंबेडकर पार्क में एक लाख श्रृद्धालुओं का भंडारा
डाॅ. अम्बेडकर पार्क फूलबाग में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार आज 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक लाख श्रृद्धालुओं के लिए भण्डारा का आयोजन कर रहे है। सुबह 9 बजे विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, जिसके बाद भण्डारा (प्रसादी) का आयोजन शुरू किया हुआ जो कि देर रात तक चलेगा।

Next Post

डेयरी संचालक के ऑफिस में उपद्रव, सीसीटीवी तोड़े

Tue Apr 14 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत इमलिया मोड़ पर बदमाशों ने शराब के लिए एक हजार रुपये न देने पर एक डेयरी संचालक के ऑफिस में जमकर उत्पात मचाया और पत्थर मारकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। […]

You May Like