इमरती देवी ने फिर कुछ ऐसा कहा, जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया

ग्वालियर। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है, राम राजा की नगरी ओरछा पहुंची इमरती देवी ने रामराजा से ऐसी प्रार्थना की है। जो अब राजनीतिक गलियारो में चर्चा का विषय बन गयी है। कांग्रेस को एक नया मुद्दा पूर्व मंत्री ने दे दिया है।

इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा गौर को मुख्यमंत्री बनाने की रामराजा से प्रार्थना की है, इतना ही नही उन्होंने खुद मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाते हुए यह बात कही। इमरती देवी ने कहा कि मंत्री जी बड़े दिनों में मिली हो, में तो कहती हूँ कि रामराजा मुख्यमंत्री बना दे, इस बात को सुनकर मंत्री कृष्णा गौर कुछ देर रुकी, फिर पलट कर उनसे कुछ नजदीक से कहा और फिर हंस कर चली गईं।

आपको बता दें कि इमरती देवी कट्टर सिंधिया समर्थक के रूप में पहचान रखती हैं और हमेशा से अपने तीखे और सुर्खियां बटोरने वाले बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बीच यह बयान विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे सकता है।

हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इमरती देवी ने यह बात हंसी मजाक में कही है और उनकी बात का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है जबकि ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे ने कहा है कि सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री का ऐसा कहना प्रदेश की राजनीति में चल रही हलचल के साथ ही समर्थकों के सिंधिया से मोहभंग को भी जाहिर करता है।

 

Next Post

स्टेशन पर अकेले मिले भाई-बहन, मां से मिलाया

Mon Aug 31 , 2026
जबलपुर: रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए 5 और 7 वर्ष के दो मासूम बच्चों को उनकी मां से सकुशल मिलाया। 29 अगस्त को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के इटारसी छोर स्थित रैम्प के पास दोनों बच्चे […]

You May Like