महिला सम्मान के मुद्दे पर सियासी लामबंदी, भोपाल में 25 हजार महिलाओं की पदयात्रा का ऐलान

भोपाल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव संसद में पारित न होने के मुद्दे ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। इसी के विरोध में राजधानी भोपाल में बड़े स्तर पर महिला पदयात्रा आयोजित करने की तैयारी है, जिसे महिला अधिकार और सम्मान की लड़ाई के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।यह पदयात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक निकलेगी। इसमें करीब 25 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है, जो एकजुट होकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाएंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और महिला नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित है। साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधि, सांसद, मंत्री और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी भाग लेंगी।बताया जा रहा है कि यह आयोजन केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे महिला सशक्तिकरण के व्यापक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस आयोजन को राजनीतिक रूप से अहम बना सकती है।

Next Post

किराये की कार बिगड़ी तो मालिक को चाकू से गोदा

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत एन एच 45 सर्विस रोड कार बिगडऩे पर खर्च हुई रकम को लेकर उपजे विवाद पर बदमाशों ने कार मालिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट कर दी ।पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र पटेल 35 वर्ष […]

You May Like