किराये की कार बिगड़ी तो मालिक को चाकू से गोदा

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत एन एच 45 सर्विस रोड कार बिगडऩे पर खर्च हुई रकम को लेकर उपजे विवाद पर बदमाशों ने कार मालिक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट कर दी ।पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र पटेल 35 वर्ष निवासी विरमानी फार्म हाउस के पास तिलवारा घाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट में गाडिय़ां किराये से देता है। अंकित पटेल निवासी चौकीताल केा उसने अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 0730 को चौबीस घण्ट के लिये 2 हजार रूपये के हिसाब से किराये पर दिया था।

अंकित उसकी कार देने के लिये सुरेन्द्र गैरेज के पास एन एच 45 सर्विस रोड पर बुलाया था वहां पर अंकित के साथ दिब्बु पटेल एवं सत्यम यादव खड़े थे अंकित बोला कि कार खराब हो गयी है कार सुधरवाने में 50 हजार रूपये खर्चा हो गये, अंकित के कहने पर उसने तीन हजार रूपये दिये तो अंकित बोला कि 20 हजार रूपये और दो तभी कार की चाबी दूंगा, वह अंकित पटेल से अपनी कार की चाबी लेने लगा इसी बात पर अंकित पटैल विवाद करने लगा। दिब्बु ने चाकू से हमला जिससे उसे चोटें आ गई। तीनो ने उसके साथ मारपीट की वहां से निकल रहे उसके भाई अरंविन्द बीच बचाव करने आये तो सत्यम यादव ने भाई अरविन्द की गर्दन पकड़ ली। अंकित एवं दिब्बु ने भाई अरविन्द के साथ हाथ मुक्कोंं से मारपीट की और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यात्री बस: मची भारी चीख-पुकार, 15 यात्रियों की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Mon Apr 20 , 2026
उधमपुर | जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर शहर की ओर जा रही थी, तभी रामनगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास […]

You May Like

मनोरंजन