किसान को समय पर खाद, बिजली व पानी मिलना उसका मौलिक अधिकार

जबलपुर: किसान को समय पर एमएसपी, खाद, बिजली व पानी मिलना उसका मौलिक अधिकार है और इन व्यवस्थाओं को तय करने में जिनकी भूमिका है उनकी जिम्मेदारी है कि किसान को उसकी खेती करने की मौलिक आवश्यकताएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के साईं रेड्डी ने अपने जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान किसानों के बीच व्यक्त किए।
फसलों का किया निरीक्षण, गांव- गांव हुआ स्वागत
श्री रेड्डी ने असमय बारिश से प्रभावित धान के खेतों का निरीक्षण किया और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। प्रवास के दौरान तीनों तहसील पाटन, शहपुरा व पनागर के गांव- गांव किसान संघ के अध्यक्ष का भव्य स्वागत व गौ पूजन कार्यक्रम किया गया। साथ ही किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत पटेल के निवास जाकर सौजन्य भेंट की और पाटन के मेढ़ी गांव जाकर पचौरी परिवार में शोक संवेदना व्यक्त की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, सह मंत्री सुनील पटेल, आलोक पटेल, संभागीय संगठन मंत्री पूरन लाल शर्मा, दामोदर पटेल, तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, जितेंद्र पटेल, धरम पटेल, सहित सैकड़ों की संख्या में किसानों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Next Post

नहीं मिली जांच रिपोर्ट, गुनहगारों पर कार्यवाही अटकी

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना के अंतर्गत बरगी हिल्स में 24 सितम्बर की रात्रि दुर्गा पंडाल के बाहर सडक़ पर विद्युत साज सज्जा के लिये लगाई गई झालर के तार से लोहे के पाइप के जरिये करंट के संपर्क में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में […]

You May Like