जबलपुर: तिलवारा थाना के अंतर्गत बरगी हिल्स में 24 सितम्बर की रात्रि दुर्गा पंडाल के बाहर सडक़ पर विद्युत साज सज्जा के लिये लगाई गई झालर के तार से लोहे के पाइप के जरिये करंट के संपर्क में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस के साथ जिला प्रशासनिक टीमों ने जांच की। पुलिस द्वारा पत्राचार किए जाने के बाद भी अब तक जांच रिपोर्ट मुहैया नहीं कराई गई है जिसके चलते गुनहगारों पर कार्यवाही अटकी हुई है। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न होने के चलते अब तक इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है।
विदित हो आयुष झारिया पिता आशीष झारिया निवासी गणेश मंदिर के पास बरगी हिल्स एवं बेद श्रीवास 10 वर्ष पिता विपिन श्रीवास 40 वर्षीय निवासी बरगी हिल्स दोनों खेल रहे थे तभी खेलते समय बिजली का पाईप पकड़ लिया करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।कलेक्टर के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ और इसके जिम्मेदार कौन है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की।
इसके बाद जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौप दी गई। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने समिति सदस्यों और परिजनों के बयान दर्ज किए है। साथ ही जिला प्रशासनिक टीम ने जो जांच की है उसकी रिपोर्ट नहींं मिली है। पत्राचार किया जा चुका है छुट्टिया होने के चलते रिपोर्ट नहीं मिल सकी है जैसे ही रिपोर्ट मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
