आरईएस कार्यालय में बाबू से मारपीट, एफआईआर करने पहुंचे कोतवाली

दमोह। कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) संभाग दमोह के कार्यालय में घुसकर सहायक ग्रेड-3 राजीव लोचन चौबे के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है.आरईएस प्रभारी ई.ई. अदिति एच ठाकुर ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.जानकारी के अनुसार ठेकेदार से जुड़े लोगों ने कार्यालय में प्रवेश कर बाबू राजीव लोचन चौबे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.घटना के दौरान मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया.इसके बाद सभी कर्मचारी लामबंद होकर एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे. जहां कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बाबू राजू चौबे ने बताया कि अमरदीप अग्रवाल ने कार्यालय में घुसकर बेवजह अभद्रता की, गाली-गलौज के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि अमरदीप अग्रवाल का विभाग से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उनके द्वारा यह कृत्य किया गया।

*(आरईएस) कार्यालय में डाले ताले*

(आरईएस) विभाग के समस्त कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर लामबंद होकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली पहुंचे थे.जहां आवेदन देकर एफआईआर की मांग की है, वहीं पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है.

Next Post

खुदरा मुद्रास्फीति मई में बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर

Fri Jun 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) खाने-पीने के सामान, ईंधन और कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से मई में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर यानी खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर पहुंच गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि मई में ग्रामीण इलाकों […]

You May Like