
ग्वालियर। चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों को 01 मार्च से बढ़ी हुई दर से प्रवेश दिया जाएगा।
गांधी प्राणी उद्यान प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर के ठहराव के अनुसार चिडियाघर के प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उसी क्रम में 1 मार्च से चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए प्रवेश शुल्क में बडोतरी की गई है। जिसमें 60 रूपये प्रति वयस्क, 30 रूपये प्रति विद्यार्थी, 20 रूपये प्रति बच्चे, 200 रूपये प्रति विदेशी सैलानी, 30 रूपये प्रति कैमरा, 10 रूपये प्रति बैगेज अमानती घर शुल्क रहेगा।
