
कटनी। पितृपक्ष में पूर्वजों को तर्पण करने नदी घाटों पर पहुंचे लोगों की आस्था नगर निगम की लापरवाही से आहत हुई। श्रद्धालुओं को गंदगी और कीचड़ से होकर घाट तक जाना पड़ा।
घाटों के आसपास सफाई तक नहीं कराई गई थी। जगह-जगह कचरे और दुर्गंध के ढेर लगे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि साल में एक बार आने वाले इस पितृपक्ष अवसर पर भी नगर निगम ने जनभावना की अनदेखी की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है।
