हिनौतिया की शासकीय जमीन पर रह रहे अतिक्रमणकारियों को हटाया 

जबलपुर। बरेला तहसील के अंतर्गत ग्राम हिनौतिया में शासकीय जमीन पर कब्जा कर कई सालों से रह रहे लोगों के आशियाने को प्रशासनिक अमले द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में आखिरकार सोमवार को हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का बड़ा समूह पिछले कई दिनों से शिकायत कर आवाज उठा रहा था कि हिनौतिया में कई परिवार के लोग संदिग्ध हैं जो बांग्लादेशी हैं इसके बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया और फिर शासकीय जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों को हिनौतिया से हटा दिया। उधर ये लोग कहां से आए हैं इसकी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। विदित हो कि नवभारत ने 1 दिसंबर के अंक में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों को सता रहा डर के शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई को अंजाम दे दिया।

पूरी कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार शशांक दुबे के नेतृत्व में की गई। ज्ञात हो कि ग्राम हिनोतिया में खसरा नम्बर 523, 524 एवं 525 की करीब 2.28 हेक्टेयर शासकीय भूमि के अलग-अलग हिस्से में कुछ लोगों द्वारा अस्थाई निर्माण कर अतिक्रमण करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इन शिकायतों की जांच के निर्देश दिए थे। अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि से बेदखल करने की कार्यवाही के दौरान बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल, बरगी थाना प्रभारी सरिता पटेल, राजस्व निरीक्षक सुधीर सोनी, पटवारी श्रीमती पूनम गर्ग, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Next Post

जल आवर्धन योजना की राशि कम करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे नेता प्रतिपक्ष नागले गिरफ्तार

Mon Dec 1 , 2025
सारणी। सारणी नगर पालिका में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब जल आवर्धन योजना की राशि कम करने की मांग को लेकर चल रही कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान पुलिस ने नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष पिंटीश नागले को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह […]

You May Like