बीसभुजा देवी मंदिर विवाद: दंपत्ति गिरफ्तार, सीसीटीवी लगाने की मांग

गुना: जिले के बजरंगगढ़ स्थित प्राचीन बीसभुजा देवी मंदिर परिसर में एक दंपत्ति द्वारा आपत्तिजनक हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में रोष है।घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में रखी बेंच पर एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक गतिविधियाँ करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर इसे सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर को उपलब्ध कराया, जिसके बाद संगठन ने इसे पुलिस और प्रशासन तक पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकित सोनी ने तत्काल एक टीम गठित की। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों को पति-पत्नी बताया जा रहा है।सवर्ण आर्मी के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने मंदिर परिसर में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। उनका आरोप है कि पहले लगाए गए कैमरे असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाते थे।
अफवाहें और पुलिस जांच
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएँ भी चल रही हैं। कुछ अपुष्ट दावों में कहा गया कि दंपत्ति ने कथित तौर पर किसी तांत्रिक की सलाह पर संतान प्राप्ति की इच्छा से ऐसा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और मामले में पूछताछ जारी है।

Next Post

चरित्र शंका में पत्नी की मोंगरी मारकर हत्या

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर: चरित्र शंका में पति ने अपनी पत्नी की कपड़ा धोने की मोंगरी मारकर हत्या कर दी। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले की है। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मृतका की पहचान रेनू मौर्य […]

You May Like