तमिलनाडु की पुलिस ने धार जिले में आकर पकड़ा चोरों को

मनावर । पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।उक्त टीम ने तमिलनाडु पुलिस के साथ ग्राम खैरवा जागीर, उमरबन में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अपराध से संबंधित आरोपी मकसूद पिता जामगीर खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी खैरवा जागीर, उमरबन को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से संबंधित अपराध में चोरी किए गए 385 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ?55 लाख है, बरामद कराए गए। बरामद चोरी का मशरूका तमिलनाडु पुलिस को संबंधित प्रकरण की विवेचना में सौंपे जाने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका -उक्त उल्लेखनीय कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी मनावर; उप निरीक्षक प्रकाश अलावा, चौकी प्रभारी उमरबन; प्रधान आरक्षक राजेश चौहान; प्रधान आरक्षक जितेन्द्र मांडवी एवं आरक्षक गंगाराम बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा –

उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Next Post

हूती संकट के बीच सऊदी अरब ने पश्चिमी सहयोगियों से मांगी सैन्य मदद, इजरायल से मदद लेने से इंकार

Thu Sep 17 , 2026
रियाद, 17 सितंबर (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने अपने क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों से आपातकालीन सैन्य मदद मांगी है। सऊदी अरब ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह हूती हमलों से मुकाबले के लिए इजरायल से रक्षा […]

You May Like