यातायात सुधार की कवायद: नियमों के उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लाइसेंस होंगे निलंबित

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई. बैठक में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी दिशा निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर ने जिले की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की. सड़कों के गड्ढों की मरम्मत नहीं होने पर नपा सीएमओ को फटकार लगाते हुए तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क की खराब स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित चालानी कार्रवाई, गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा हाईवे पर निगरानी के निर्देश दिए गए. बैठक में डीएफओ अर्चना पटेल, बीएल अहिरवार, यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

 

Next Post

जैन मंदिर में चोरी करने वाला पुजारी ही निकला

Fri Jul 17 , 2026
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुजारी को गिरफ्तार कर करीब 8 लाख रुपए का चोरी गया सोने-चांदी का सामान बरामद किया है. आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान योजनाबद्ध पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल की.गत 10 जुलाई को फरियादी अजय कुमार […]

You May Like