स्थायी वारंटी असफाक खान गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

मंडला: पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष न्यायालय NDPS Act मंडला के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी असफाक खान (28) पिता महरूम रज्जाक खान, निवासी ईदगाह कॉलोनी मंडला को पुलिस ने जवाहर वार्ड से गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा गठित विशेष टीम ने 25 सितंबर 2025 को आरोपी को पकड़ा और माननीय न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने बताया कि असफाक खान न्यायालय से जारी वारंट के बाद लगातार फरार था, जिसकी तलाश में कई दिनों से प्रयास जारी थे। गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक शफीक़ खान, प्रधान आरक्षक नन्दलाल उईके, आरक्षक हन्नू मार्को, आरक्षक जयसिंह मरावी और आरक्षक दिनेश झारिया। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

स्कूल से बच्चे छूटते समय वाहन की टक्कर से छात्र घायल

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर: आज शुक्रवार की दोपहर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के सामने छुट्टी के दौरान स्कूल के छात्र को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। बच्चा स्कूल बैग सहित सड़क पर घिसट गया। यह देखते ही वाहन चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। बच्चे के हाथ पैर में चोट आई […]

You May Like