आरोग्य भारती का अध्यात्म से स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर। आरोग्य भारती ग्वालियर महानगर ने अध्यात्म से स्वास्थ्य विषय पर प्रबोधन का आयोजन किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती मध्यभारत प्रान्त के अध्यक्ष व मुख्य वक्ता ऑर्थोपेडिक सर्जन व ट्रामेंटोलॉजिस्ट डॉ राजेश शर्मा ने अध्यात्म से स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार रखे।

सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि आधुनिक रोग अब बैक्टेरिया व वायरसजन्य नही रहे बल्कि अब उनका स्थान जीवन शैली जन्य रोगों शुगर बीपी आदि ने ले लिया है। जो बीमारी जीवन शैली से उपजी है उनका इलाज भी गोलिया नही बल्कि जीवन शैली है। यदि हम श्वाशों को साधकर अपने चित्त पर नियंत्रण कर लें तो हम अनेक रोगों से बच सकते हैं।

कार्यक्रम में आरोग्य भारती मध्यभारत प्रान्त के संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि आरोग्य भारती समाज मे किस प्रकार कार्य कर रही है विषय को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि केवल चिकित्सक या चिकित्सा जगत से जुड़ा कोई व्यक्ति ही आरोग्य भारती से नही जुड़ सकता बल्कि हर वो व्यक्ति जो अपना और अपने परिवार का संपूर्ण आरोग्य चाहता हो वो हमारे इस संगठन के माध्यम से स्वयम और समाज को स्वस्थ कर सकता है।

कार्यक्रम में जिले के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एव जनमानस के साथ मातृ शक्ति सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि ने किया, आभार प्रदर्शन डॉ चरण सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ एएस भल्ला, डॉ राहुल सप्रा, डॉ सत्य प्रकाश बत्रा, डॉ अशोक तोमर, विकास भट्ट, डॉ संदीप, डॉ राकेश रायजादा, जेपी शर्मा, डॉ कपिल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त की नियुक्ति अवैध मानी

Tue May 20 , 2025
*डेपुटेशन पर 61 कर्मचारियों की भी मूल विभाग में होगी वापसी* ग्वालियर। नगर निगम के आयुक्त आईएएस संघप्रिय गौतम की नगर निगम आयुक्त के तौर पर नियुक्ति को हाईकोर्ट ने अवैध माना है। कोर्ट ने धारा 54 का उल्लेख करते हुए संघप्रिय की नियुक्त को अवैध बताया है, साथ ही […]

You May Like