श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया

हम्बनटोटा, 25 जुलाई (वार्ता) विशमी गुणरत्ने (123), हर्षिता समरविक्रमा (नाबाद 100) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 19 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम ने सिदारा अमीन (नाबाद 100), आयशा जफर (49) और मुनीबा अली (45) के योगदान से निर्धारित 50 आवेरों में पांच विकेट पर 273 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। गुल फिरोजा ने (27) और कप्तान फातिमा सना ने (25) रन बनाये। श्रीलंका की ओर से चामरी अटापट्टू, चेतना विमुक्ति, इनोका राणावीरा और कविशा दिलहारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने महज 20 रन के स्कोर पर कप्तान चामरी अटापट्टू (एक) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हर्षिता समरविक्रमा ने विशमी गुणरत्ने के साथ 203 रनों की साझेदारी कर टीम के जीत की नींव रखी। इस दौरान 40वें ओवर में नाश्रा संधु ने विशमी गुणरत्ने को आउट कर पवेलियन भेज दिया। गुणरत्ने 123 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से (123) रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने 46.5 ओवरों में दो विकेट पर 275 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। हर्षिता समरविक्रमा (100) रन बनाकर नाबद रही। कविशा दिलहारी ने (नाबाद 40) रन बनाये।

 

Next Post

इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर। उपनगर मुरार स्थित बंशीपुरा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े गोदाम में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम के साथ आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखा टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन, अलमारी, पानी की मोटर समेत बड़ी मात्रा में […]

You May Like