​कूडो नेशनल चैम्पियनशिप: मध्यप्रदेश ने जीते 45 पदक, ओवरऑल रैंकिंग में रहा तीसरे स्थान पर; सागर के खिलाड़ियों ने बटोरे 16 पदक

सागर: महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बॉयज़ मिलिट्री स्कूल, फुलगांव में आयोजित 4वीं कूडो नेशनल चैम्पियनशिप कप 2026-27 में मध्यप्रदेश ने कुल 45 पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश के खाते में 29 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक आए।ओवरऑल चैम्पियनशिप में राजस्थान ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रहा। मध्यप्रदेश ने तीसरे स्थान पर रहकर राज्य का गौरव बढ़ाया। सागर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदकों पर कब्जा जमाया, जिसमें 10 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक शामिल रहे।सागर टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सोहेल खान, मेघा, वैष्णवी, श्रेया, सारा, दिवि, अमातया, अरकाम, कृष और आर्यन शामिल रहे।

इन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विशेष रूप से सोहेल खान ने प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए मात्र 3.30 सेकंड में अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट कर भारतीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे तेज़ नॉकआउट्स में अपना नाम दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार 23वां गोल्ड मेडल जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अवनि, आरव, सात्विक और तनिषा शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक हर्षिता और अभिथा ने जीतकर सागर टीम की उपलब्धि में अपना योगदान दिया।इसके अतिरिक्त धर्मिष्ठा, मन्नत, युवराज, प्रणिता एवं अवंत्या ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।मध्यप्रदेश टीम ने पुरुष कोच शुभम राठौर एवं महिला कोच मेघा भोजक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्षडॉ. मोहम्मद एजाज खान के नेतृत्व एवं संरक्षण में प्रतियोगिता में भाग लिया।

Next Post

तिघरा डैम के पास दो युवकों के शव मिले

Mon May 25 , 2026
ग्वालियर: तिघरा थाना इलाके से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। तिघरा डैम के पास दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की तफ्तीश में […]

You May Like