व्यापारी के घर में भीषण आग, महिला की मौत

ग्वालियर। बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई. इसमें एक महिला की मौत हो गई. कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने अंकिता नाम की महिला की मौत की पुष्टि की है. उनका कहना है कि भीषण आग लगी है, आसपास के मकान खाली कराए जा रहे हैं.

दौलतगंज इलाके में स्थित बालाबाई के बाजार क्षेत्र में लकड़ी के बड़े व्यापारी कुंजविहारी के घर में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अभी तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. हालात को देखते हुए आर्मी और एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

*कांग्रेस विधायक ने की महिला की मौत की पुष्टि*

घटना में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय महिला अंकिता अग्रवाल ने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने की अंकिता की मौत की पुष्टि की है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि भीषण आग लगी है, आसपास के मकान खाली कराए जा रहे हैं, इलाके में दहशत का माहौल है.

*अफसर बोले- महिला की मौत की जानकारी नहीं*

ग्वालियर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ओर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि आग पर काबू करने का प्रयास किए जा रहे हैं. महिला अस्पताल में है, उसकी मौत होने की जानकारी नहीं है.

Next Post

मंगलवार सुबह भारत से प्रस्थान करेगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम

Sun Mar 8 , 2026
कोलकाता, 08 मार्च (वार्ता) वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को टीमें मंगलवार की सुबह को चार्टर विमान में जोहैनेसबर्ग और वहां से वेस्टइंडीज का दल एंटीगुआ के लिए उड़ान भरेगा। दोनों टीमों को रविवार को भारत से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन आज अपराह्न उन्हें नई तारीख की पुष्टि दी […]

You May Like